यूपी के कानपुर जिला स्थित मधु पान मसाला फैक्ट्री में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप जब अचानक बॉयलर फटने से पूरी फैक्ट्री तबाह हो गई। धमाके से 13 फिट की दीवार ढह गई और छत तक उड़ गई। बॉयलर फटने के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की चार गाड़िया मौके पर पहुच कर आग पर काबू पाया। वहीं घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया यहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के वक्त एक दर्जन मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे l इसी फैक्ट्री में करीब डेढ़ साल पहले एक मजदूर की लिफ्ट में दबकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मजदूरों ने फैक्ट्री में जमकर हंगामा किया था।  


जोरदार धमाके से मचा चारों तरफ हडकंप मच

  • जानकारी के मुताबिक, बाबुपुरवा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में मां बिंद वाश्नियत तम्बाकू नाम की फैक्ट्री है।
  • इस फैक्ट्री में मधु पान मसाला बनता था।
  • फैक्ट्री में एक दर्जन कर्मचारी काम कर रहे थे।
  • फैक्ट्री के फर्स्ट फ्लोर में बॉयलर लगा हुआ था और कुछ मजदूर फर्स्ट फ्लोर में काम कर रहे थे और कुछ मजदूर नीचे काम कर रहे थे।
  • गुरुवार सुबह लगभग 3:30 बजे फक्ट्री के अन्दर जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ हडकंप मच गया।
  • इस धमाके में 13 फिट ऊंची दीवार ढह गई और छत उड़ गई।
  • फैक्ट्री में आग लग गई आग सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की चार गाडियों ने आग पर काबू पाया।
  • इस फैक्ट्री के मालिक चीकू लाल साहू हैं जो सिविल लाइन में रहते हैं।
  • इस फैक्ट्री में बीते 28 मई 2016 की सुबह नौबस्ता के बक्तौरी पुरवा में रहने वाले पुत्तन दुबे (39) की लिफ्ट में दब कर मौत हो गई थी।
  • पुत्तन के परिवार में पत्नी रीमा थी बेटी आचल (11), काजल (06) बेटा सागर (03) के साथ रहते थे।
  • मृतक के परिजनों को फैक्ट्री की तरफ से 6 लाख रुपये दे कर समझौता कराया गया था।
  • उस वक्त यह बात सामने आई थी की यह लिफ्ट बीते एक हफ्ते से ख़राब थी, मजदूरों ने इसकी शिकायत फैक्ट्री मालिक से की थी।
  • लेकिन फैक्ट्री मालिक द्वारा इसकी मरम्मत नही कराइ गई थी।
  • एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक आज सुबह के वक्त इस फैक्ट्री में घटना घटी है। इसमें महेश सिंह और सत्य प्रकाश घायल हुए हैं जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है इसमें दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें