उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित बाबा राघव दस मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी(BRD oxygen Scandal) से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद मामले में योगी सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। मामले में अब तक कुल 6 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

ऑक्सीजन कांड के 7वें आरोपी की हुई गिरफ़्तारी(BRD oxygen Scandal):

  • BRD में हुए ऑक्सीजन कांड में अब तक कुल 6 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।
  • बुधवार को ऑक्सीजन कांड के 7वें आरोपी चीफ फार्मासिस्ट गजानन जायसवाल ने सरेंडर किया है।
  • गजानन जायसवाल ने CJM कोर्ट के स्पेशल एंटी-करप्शन कोर्ट में सरेंडर किया।

अबतक 7 आरोपी गिरफ्त में(BRD oxygen Scandal):

  • BRD में मौतों के मामले में एक और आरोपी गजानन जायसवाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
  • कुल 9 लोगों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें से 7 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।
  • ऑक्सीजन कांड का छठा आरोपी लिपिक संजय त्रिपाठी गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।
  • अबतक इस मामले में कुल 7 आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं।

BRD मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत का मामला(BRD oxygen Scandal):

  • BRD में 10 व 11 अगस्त को अधिक बच्चों की मौत होने के बाद गोरखपुर के जिलाधिकारी को जांच सौंपी गई थी।
  • जबकि BRD के प्राचार्य से लेकर कई अन्य जिम्मेदार डॉक्टरों को लापरवाही का तो दोषी माना गया था।
  • लेकिन ऑक्सीजन की कमी की बात सामने नहीं आई थी।
  • मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी थी।
  • मामले में कई स्तरों पर अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही की बातें सामने आई थीं।
  • ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली फर्म ने कॉलेज आपूर्ति रोके जाने की बात भी कही थी।

ये भी पढ़ें: BRD में मौतों का मामला: आरोपी लिपिक संजय त्रिपाठी गिरफ्तार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें