प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसी घटना सामने आयी है। जिसकों सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र में निकाह करने आये एक फ्राड दूल्हे को लड़की वालों ने बारात सहित बंधक बना लिया। जाकी नाम का ये दूल्हा पहले से 2 शादी कर चुका है।  जबकि उसके 4 बच्चे भी है। लेकिन अपनी पुरानी 2 शादी छुपाकर यह तीसरी शादी करने आया था। लेकिन लड़की वालों को जैसे ही इसकी भनक लगी। उसके बाद घर वालों ले पूरी बरात को बंधक बना लिया।

फर्जी दुल्हे को घर वालों ने बनाया बंधक

घटना प्रदेश के मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के नगलिया गांव का है। यहां शादी करने आय़े एक युवक को लड़की के घर वालों बंधक बना लिया। यहां शादी में आये एक युवक की जैकी नाम के शख्स से दोस्ती थी। युवक ने बताया की उससे जैकी ने उसकी भतीजी से शादी की बात बोली। जिसके बाद लड़की पक्ष ने जैकी से उसके मां बाप को लाने को कहा। लेकिन जैकी आये दिन अपने माँ बाप को लाने की बात को टालता रहा।

इसी दौरान अपने मां बाप को बारात के साथ लाने की बोलकर कल वो अपनी बारात लेकर आ गया। फ्राड जैकी के साथ बारात में कुछ लोग ओर एक महिला थी। जिसे उसने अपनी मां बताया था। बारात के स्वागत के बाद निकाह पढ़वाने की रसम अदा की जा रही थी।

फर्जी दुल्हे ने पहले कर चुका है दो शादी

इसी दौरान लड़की वालों को जैकी के पहले से 2 शादी और 4 बच्चों की बात पता चल गई। जिसके बाद लड़की वालों ने पूरी बारात को दूल्हे सहित बंधक बना लिया गया। वही पूछताछ के दौरान पता चला की जिस महिला को दूल्हा अपनी मां बनाकर लाया था वो उसकी 5000 रुपए देकर किराये पर लाई गई मां थी। हांलाकि लड़की वालों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। फ्राड दूल्हे का यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें