गाजियाबाद में बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया की हालत गंभीर बनी हुई है। नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट तेवतिया का आज तीसरा ऑपरेशन किया जा रहा है। बीती रात गाजियाबाद इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया के काफिला पर हमला कर दिया। हमलावर AK-47 राइफल से लैस थे और उन्होंने तेवतिया के काफिले पर अंधाधुंध करीब 100 राउंड फायरिंग की। इस हमले में तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • हमले के बाद तेवतिया को गंभीर हालत में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • गोली लगने से शरीर से खून बहुत ज्यादा बहने के चलते डॉक्टर्स ने शरीर में नया खून चढ़ाया है।
  • डॉक्टर्स का मानना है कि शरीर में चढ़े नए खून के चलते बॉडी कैसे रियेक्ट करती है, ये आने वाले 4 से 5 घंटे में साफ होगा।
  • खून चढ़ाने के बाद डॉक्टर्स की टीम ने तेवतिया का ऑपरेशन किया जिसमें उनके शरीर से गोलियां निकाली गईं।

पुलिस ने तीन को हिरासत में लियाः

  • इस बीच पुलिस ने बागपत में तैनात महिला कांस्टेबल सुनीता और दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
  • सुनीता कुख्यात क्रिमिनल राकेश हसनपुरिया की पत्नी है।
  • बताया जा रहा है कि हसनपुरिया 2003 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।
  • उस वक्त तेवतिया ने उसकी मुखबिरी की थी।
  • महिला कांस्टेबल सुनीता के अलावा शेखर चौधरी और मनोज को भी हिरासत में लिया गया है।
  • तेवतिया महरौली गांव के रहने वाले हैं और उनकी वहां रंजिश चल रही थी।
  • पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में हमला किया गया है।

मामले में हो सकते हैं कई पहलूः

  • एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह वारदात निजी दुश्मनी की वजह से अंजाम दी गई है।
  • दलजीत सिंह ने जानकारी दी कि, पुलिस ने AK-47, 2.9 MM पिस्टल, रायफल सहित कई हथियार बरामद किए हैं।
  • पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई पहलू हो सकते हैं, मामले की जांच की जा रही है।
  • पुलिस के मुताबिक रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें