बीएसपी महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने आज सुल्तानपुर में बसपा भाईचारा सम्मेलन में शिरकत की। भाईचारा रैली को संबोधित करते हुए सतीश मिश्रा ने ब्राह्मण वोटरों को साधने की कोशिश की। अपने संबोधन में बीएसपी महासचिव ने भाजपा पर जमकर हमले किये।

  • बसपा महासचिव ने कहा कि ब्राह्मण समाज आज के समय में आपस में बंट रहा है।
  • उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और दलित एक साथ हो जाएं तो बड़ी ताकत बनेगे।
  • भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने ब्राह्मणों से गलत व्यवहार का आरोप लगाया।
  • लक्ष्मीकांत वाजपेपी जिनके नेतृत्व में 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी उन्हें किनारे कर दिया गया।
  • भाजपा ने मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेता को मार्गदर्शक बनाकर मूकदर्शक बना दिया।
  • सतीश मिश्रा ने कहा कि गुजरात में ब्राहम्णों को बुरा हाल है।
  • इस दौरान सतीश चन्द्र मिश्रा ने ब्राह्मणों और दलितों से एकजुट होने की अपील थी।
  • बसपा भाईचारा सम्मेलन में सतीश मिश्रा पार्टी के मिशन 2017 को धार देते नजर आएं।

बीजेपी ने दिया श्रीराम को धोखाः

  • भाजपा पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए बसपा महासचिव ने कहा कि वे लोग सिर्फ झूठे वादे करते हैं।
  • भाजपा के लोग वोट लेने के बाद जनता को भूल जाते हैं।
  • सतीश मिश्रा ने कहा, जो पार्टी भगवान श्रीराम को धोखा दे सकती, वो जनता की नहीं हो सकती।
  • बीजेपी और आरएसएस मंदिर बनाने के लिए लोगों से चंदा ले रहीं है।
  • जबकि केन्द्र में सरकार बनने के बाद भाजपा ने राम मंदिर नहीं बनाया है।
  • सालों तक यूपी की सत्ता में रहने के बावजूत भाजपा ने राम मंदिर नहीं बनवाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें