उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की।

गाली प्रकरण पर अपने अंदाज में बसपा सुप्रीमो ने दिया जवाब:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • सूबे में गाली प्रकरण पर उन्होंने कहा कि, सपा और भाजपा दोनों मिले हुए हैं।
  • बसपा सुप्रीमो ने भाजपा और सपा के हथकंडों से बचने की अपील की।
  • उन्होंने ताजा घटनाक्रम पर कहा कि, दलित वोटों में सेंध लगाने की कोशिश की जा रही है।
  • मायावती ने कहा कि, रोहित वेमुला कांड के बाद से भाजपा बैकफुट पर है।
  • उन्होंने गुजरात में दलितों के साथ हुई मारपीट का भी मुद्दा उठाया।
  • इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, भाजपा जातिवादी मानसिकता से पीड़ित है।
  • उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्थिति पर मायावती ने बयान दिया कि, यूपी में भाजपा निराश और धराशायी है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा नेता के बयान के बाद से दलित बसपा के साथ खड़े हैं।
  • बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर कराये जाने पर बसपा बॉस ने कहा कि, यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है।
  • साथ ही उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर मामले को दबाने के आरोप भी लगाये।
  • मायावती पर अश्लील टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह के लिए उन्होंने कहा कि, भाजपा ने दयाशंकर से करायी टिप्पणी।
  • अपने समर्थकों के अश्लील बयानों पर मायावती ने कहा कि, उनकी पार्टी के नेताओं ने कुछ गलत नहीं बोला, बस उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है।
  • उन्होंने सपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, जब मुझे न्याय नहीं मिल रहा है, तो जनता का क्या होता होगा।
  • मुख्यमंत्री के बुआ वाले बयान पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, अखिलेश ने मुझे बुआ कहकर सम्मानित किया है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, एक बार नहीं अखिलेश ने मुझे कई बार सम्मानित किया है।
  • इसके साथ ही मायावती ने जानकारी दी कि, इस मुद्दे पर शाम 4 बजे वो पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें