उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती रविवार 15 जनवरी को अपना 61वां जन्मदिवस मना रही हैं, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर बसपा ‘जन कल्याण दिवस’ मना रही है।
बसपा कार्यकर्ताओं का आभार:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 61वें जन्मदिवस पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
- जिसमें उन्होंने बसपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
- उन्होंने कहा कि, मैं देश भर के बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार प्रकट करती हूँ।
- इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
- उन्होंने आगे कहा कि, जो भी मेरा जन्मदिन मना रहे हैं, उनको धन्यवाद् देती हूँ।
ब्लू बुक(आत्मकथा) का विमोचन:
- बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आगे स्वयं के द्वारा लिखी पुस्तक पर चर्चा की।
- उन्होंने कहा कि, मेरी खुद की लिखी किताब का आज विमोचन किया जा रहा है।
- मायावती ने आगे जानकारी दी कि, मेरी किताब के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया जा रहा है।
- उन्होंने आगे बताया कि, यह किताब मैंने स्वयं लिखी है, जिसमें मेरे और पार्टी के संघर्षों की कहानी है।
- मायावती ने आगे कहा कि, उनका जन्मदिन शाही अंदाज में नहीं मनाया जाता है।