उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रैली में मची भगदड़ में हुई मौतों के लिए समाजवादी सरकार को जिम्मेदार बताया है।

कार्यक्रम में अव्यवस्था के लिए सपा जिम्मेदार:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को रैली में मची भगदड़ के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया है।
  • उन्होंने कहा है कि, कार्यक्रम में अव्यवस्था के लिए सपा जिम्मेदार है।
  • गौरतलब है कि, रैली में मची भगदड़ में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गयी थी।
  • बसपा सुप्रीमो ने इसे प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
  • मायावती ने कहा कि, बसपा को 2-2 लाख की खैरात नहीं चाहिए।
  • इसी में आगे बोलते हुए मायावती ने कहा कि, समाजवादी पार्टी लापरवाह पुलिस और अफसरों पर कार्रवाई करे।
  • गौरतलब है कि, बसपा की ओर से भी मृतक आश्रितों को 5-5 लाख के मुआवजे की घोषणा की थी।

स्मार्टफोन योजना पर किया हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को सीएम अखिलेश यादव की स्मार्टफोन योजना पर भी हमला किया।
  • मायावती ने कहा कि, सपा सरकार स्मार्टफोन योजना से जनता का दिल बहलाने की कोशिश कर रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश की जनता को दिन में तारे दिखाने की कोशिश कर रही है सपा सरकार।

रविवार को रैली में मची थी भगदड़:

  • बसपा ने रविवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर रैली का आयोजन किया था।
  • जिसमें भगदड़ मचने से 2 महिलाओं समेत 3 की मौत हो गयी थी।
  • वहीँ करीब 2 दर्जन लोग घायल हो गए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें