Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती कर रही लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

BSP supremo Mayawati attacks on PM modi karnataka election

BSP supremo Mayawati attacks on PM modi karnataka election

हाल में हुए उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनावों में बसपा प्रमुख मायावती ने भले ही सपा को जीत दिलवाने में मदद की हो लेकिन मायावती ने इस बात का साफ़ संकेत दे दिया है कि उनकी पार्टी आगामी 2019 के आम चुनावों में सपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर सख्त समझौता करेगी। इसके अलावा ज्यादा सीटों को घेरने के लिए बसपा सुप्रीमों मायावती 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने लोकसभा सीट की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच मायावती के चुनाव लड़ने वाली सीट को लेकर सियासी गलियारों में कई खबरें चल रही हैं।

माया ने खुद को बताया सीनियर :

बसपा सुप्रीमों मायावती ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से ज्यादा अनुभवी और सीनियर है। अपने इस बयान से उन्होंने साफ़ कर दिया कि सपा के 2017 विधानसभा चुनाव और 2014 लोकसभा चुनावों में बीएसपी से बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी टिकटों का सही बंटवारा होना आसान नही होगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के बीच पहुँच बनाने के उद्देश्य से बसपा सुप्रीमों मायावती खुद भी लोक सभा चुनाव में किस्मे आजमा सकती हैं। वर्तमान में वे किसी सदन की सदस्य नहीं है। बीते साल उन्होंने बीजेपी पर उन्हें न बोलने देने का आरोप लगाते हुए राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था।

अम्बेडकरनगर से लड़ सकती हैं चुनाव :

बसपा से सूत्रों के आधार पर बड़ी खबर मिल रही है कि पार्टी सुप्रीमों मायावती लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। मायावती अंबेडकरनगर या बिजनौर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। बसपा मुखिया इसके पहले 2004 में अंबेडकर नगर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। इसके अलावा अंबेडकरनगर को बसपा का गढ़ माना जाता रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इसके बाद अब मायावती की तरफ से चुनाव लड़ने के संकेत मिले हैं। हालाँकि इनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें-

‘लठैत पार्टी’ कानून-व्यवस्था पर संकट पैदा करने वालों पर कसेगी शिकंजा- एसएसपी

अमेठी: 8 वर्षीय बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

लखनऊ विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में नया शैक्षिक सत्र शुरू

Related posts

जांच के बाद मालूम होगा आग लगने के कारण-प्रमुख सचिव चिकित्सा

Mohammad Zahid
8 years ago

आजम खां ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान

Dhirendra Singh
8 years ago

मेरठ: 12 साल की मासूम बच्ची हुई सामूहिक दुष्कर्म का शिकार

Srishti Gautam
7 years ago
Exit mobile version