उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती प्रदेश चुनावों के तहत कल सूबे की राजधानी लखनऊ में आई थी।

बसपा सुप्रीमो प्रेस कांफ्रेंस से लाइव:

  • बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती आज सूबे की राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही हैं।
  • उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार की 2 साल की रिपोर्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि, “दिल्ली और बिहार की हार से भाजपा हताश और निराश”।
  • “केंद्र की 2 साल की रिपोर्ट पर आरएसएस और भाजपा को आंसू पोंछने वालों की जरुरत”।
  • उन्होंने कहा कि, “असम में जीत पर भाजपा जश्न मना रही है”।
  • उन्होंने कहा कि, “भाजपा सरकारी मशीनरी का गलत उपयोग कर रही है”।
  • “5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर भाजपा जश्न मना रही है”।
  • “जबकि तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में पार्टी का खाता भी नहीं खुला”।
  • “भाजपा असम परिणामों को संजीवनी बूटी समझ रही है”।
  • देश में कांग्रेस की स्थिति पर उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस ज्वलंत मुद्दों को नहीं उठा रही है”।
  • यूपी की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि, “सूबे की सरकार राज्य में कानून व्यवस्था स्थापित करने में विफल रही है”।
  • उन्होंने कहा कि, “बसपा का लॉ एंड आर्डर लोगों के दिमाग पर छाया है”।
  • उन्होंने कहा कि, “उनकी पार्टी गरीबों और मजलूमों के साथ है”।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, “बसपा सरकार इस बार जीत पर पार्क और स्मारक नहीं बनवायेंगे’।
  • उन्होंने कहा कि, “इस बार पार्टी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देगी”
  • उन्होंने कहा कि, “भाजपा ने काम नहीं सिर्फ जश्न मनाया है”।
  • भाजपा की योजनाओं पर उन्होंने कहा कि, “भाजपा की योजनाओं का लाभ सिर्फ पूँजीपतियों को”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें