Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

देवरिया बालिका गृह कांड: महिला सुरक्षा बीजेपी के लिए प्राथमिकता नहीं- मायावती

mayawati and cm yogi

mayawati and cm yogi

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की तरह देवरिया नारी संरक्षण गृह में भी देह व्यापार का खुलासा हुआ है। संरक्षण गृह से किसी तरह भागी एक बालिका ने रविवार शाम पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने देर रात में छापा मारा तो सूची में दर्ज कुल 42 लड़कियों में से 24 ही मिली। बाकी 18 लड़कियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने संरक्षण गृह संचालिका गिरिजा त्रिपाठी को पति मोहन समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में यहां से मानव तस्करी की भी बात सामने आ रही है। देवरिया में अवैध संरक्षण गृह के बारे में सूचना मिली थी जिस पर देवरिया पुलिस ने छापा मारा और 24 लड़कियों को मुक्त कराया। इस मुद्दे पर अब बसपा सुप्रीमों मायावती ने मीडिया के माध्यम से बड़ा हमला बोला है।

रोते हुए घर वापस आती थीं लड़कियां

पुलिस अधीक्षक रोहन पी. कनय ने रविवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार के बेतिया की 10 साल की बालिका किसी तरह मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह से निकलकर महिला थाने पहुंची और वहां होने वाली अनियमितताओं के बारे में बताया। उसने बताया कि शाम 4:00 बजे के बाद रोजाना कई लोग आते हैं और लड़कियों को लेकर चले जाते हैं। लड़कियां लग्जरी वाहन से ले जाई जाती हैं और वापस देर रात में लौटती थी।

लड़कियां मैडम (संचालिका) के संग जाती थी। किशोरी ने बताया कि संरक्षण गृह में भी गलत काम होता है। बालिका के मुताबिक उसे झाड़ू पोछा तथा घर के अन्य काम कराए जाते हैं। एसपी ने बताया मानव तस्करी देह व्यापार, बाल श्रम से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पत्रकार वार्ता में एसपी के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार और बाल संरक्षण अधिकारी जेडी तिवारी मौजूद थे।

मायावती ने किया भाजपा पर हमला :

देवरिया कांड पर बीएसपी सुप्रीमो ने निशाना साधते हुए बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकारों में कितनी आराजकता है। बिहार की तरह देवरिया में बालिका गृह में कांड हुआ है। ‘महिलाओं के शोषण और देह व्यापार का घिनौना कांड’ हुआ है जिससे महिलाओं की पूरे देश में असुरक्षा और दुर्दशा हो रही है। इस पूरे मामले में मायावती ने कठोर कार्रवाई की मांग की है। बसपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में पूरा जंगलराज है। महिला सुरक्षा बीजेपी के लिए प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की घटना के बाद भी यूपी सरकार सोती रह गयी।

ये भी पढ़ें-

मुजफ्फरपुर जैसा देवरिया के नारी संरक्षण गृह में देह व्यापार और मानव तस्करी का धंधा

मथुरा: भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के काफिले पर जानलेवा हमला

कर्ज लेकर पिता का इलाज कराने आये युवक को अधमरा कर बदमाशों ने 50 हजार लूटे

आजमगढ़: आशा बहू कार्यकत्री की रेप के बाद हत्या, हड़ताल पर आशा बहुएं

Related posts

बिठूर के मंधना कुरसौली रोड पर युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्याकर सड़कर शव सड़क पर फेंका, रेप के बाद युवती की हत्या की आशंका, पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

Desk
6 years ago

2019 का चुनाव EVM से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से हो-महेंद्र प्रताप सिंह

Desk
6 years ago

कारिगल युद्ध लड़ने वाले रिटायर्ड फौजी को इंसाफ नहीं दे पाई पुलिस

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version