उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र शनिवार को गाजीपुर के दौरे पर हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल:
- बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र शनिवार को गाजीपुर के दौरे पर हैं।
- जिस दौरान सतीश चन्द्र मिश्र कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
- बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में तीन विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
- सतीश चन्द्र मिश्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
सतीश चन्द्र मिश्र साध रहे हैं ‘ब्राह्मण वोटर्स’:
- उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत बसपा ब्राह्मण और सवर्ण वोटों को रिझाने की कोशिश में है।
- इसके लिए बसपा सुप्रीमो ने सतीश चन्द्र मिश्र को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
- सतीश चन्द्र बसपा के प्लान के हिसाब से रिज़र्व 92 सीटों पर सम्मेलन कर ब्राह्मण वोटर्स को साधेंगे।
- बसपा के राष्ट्रीय महासचिव 85 में से 63 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
- वहीँ बाकी 22 सीटों पर रामवीर उपाध्याय मोर्चा संभालेंगे।
- बसपा आगामी चुनाव के तहत अपने दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम वोटों के समीकरण पर नजरें जमाये हुए है।
- वहीँ पार्टी के लिए मुल्सिम वोट जुटाने की जिम्मेदारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सौंपी गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार