2019 के लोकसभा चुनावों की अभी तक घोषणा भी नहीं हुई है और राजनीतिक दलों में भगदड़ शुरू हो गयी है। सपा और बसपा के गठबंधन होने के बाद से भाजपा में कोहराम मच गया है। यही कारण है कि नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। चाहे पार्टी का कार्यकर्ता हो या बड़ा नेता, सभी 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए अपनी पार्टी का चुनाव कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े एक नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 2019 के पहले बसपा के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

पूर्व मंत्री कांग्रेस में शामिल :

जयसिंहपुर विधानसभा से 2 बार के बसपा विधायक पूर्व मंत्री ओपी सिंह ने बसपा के बाद अब अपना नया घर ढूंढ लिया है। ओपी सिंह ने अपने समर्थकों ने साथ बैठकर आगामी योजनाओं पर मंथन किया और कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। कांग्रेस ने भी ओपी सिंह के आने का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब आने वाला समय कांग्रेस का होने वाला है। सिर्फ कांग्रेस ही देश का भला कर सकती है। कांग्रेस की सरकार में ही देश आगे बढ़ा है। उन्होंने भाजपा पर कहा कि सर्कार सिर्फ अमीरों का कर्ज माफ़ करती है वहीँ किसानों के लाखों करोड़ों के कर्ज अभी माफ़ नहीं किये गए हैं।

बैंक हो गए साफ़ :

बसपा से कांग्रेस में आये ओपी सिंह ने कहा कि 6 महीने में लोकसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार सिर्फ आँख बंद करके पूंजीपतियों की झोली भरने में लगे हुए हैं। 4 साल पहले बनाये गए चौकीदार ने ऐसी चौकीदारी की है कि सारे बैंक भे साफ़ हो गए हैं। इस सरकार में मीडिया की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें