उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के तहत आज बाराबंकी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जनसभा आयोजित थी। सीएम योगी की जनसभा के पहले बसपा को बड़ा झटका लग गया है।


बड़ा नेता हुआ भाजपा में शामिल :
  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में सभी पार्टियों में बगावतें देखने को मिल रही है।
  • अपने को या समर्थकों को टिकट न मिलने पर नेता अपने दलों से इस्तीफ़ा दे रहे हैं।
  • यही कारण था कि भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा सबसे आखिर में की थी।
  • प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही कई कार्यकर्ता भाजपा छोड़ चुके हैं।
  • सिर्फ भाजपा नहीं, यही बगावत बसपा और समाजवादी पार्टी में भी देखने को मिल रही है।
  • निकाय चुनाव का दूसरा चरण 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।
  • मगर इसके शुरू होने के पहले ही बसपा को बाराबंकी से बड़ा झटका लग चुका है।
  • बाराबंकी में बसपा के वरिष्ठ नेता संग्राम सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
  • बसपा नेता संग्राम सिंह ने आज भाजपा ज्वाइन किया है।
  • संग्राम सिंह पूर्ववर्ती बसपा सरकार में रेशम उद्योग राज्यमंत्री रह चुके हैं।
  • साथ ही सुरेंद्र सिंह वर्मा, शीला सिंह भी BJP में शामिल हुई हैं।
  • संग्राम सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें