उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र विरोधियों पर मुखर हो चुकी बसपा ने विरोधियों पर लगातार हमला कर रही है। इलाहाबाद के सोरांव विधानसभा के कुरगांव में जनसभा संबोधित करने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा बीजेपी और सपा को आड़ें हाथ लिया।
बीजेपी और सपा पर हमलावर हुए सतीश चंद्र
- चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए सतीश चंद्र ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था हाथ से निकल चुकी है।
- समाजवादी पार्टी में गुंडे बदमाशों का बोलबाला रहा है।
- प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है।
- उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में जिस तरह बलात्कार हुआ उसे जनता भूली नहीं है।
- सरकार में बैठे लोग पूरे प्रदेश में दंगे करवाते है और फिर उस पर राजनीति करते हैं।
- यहां पर दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है और पुलिस अपराधियों को नेता के फोन पर छोड़ देती हैं।
- उन्होंने कहा कि बहन मायावती की सरकार में ला एंड आर्डर होता है।
- लेकिन इस समय इसका नामों निशान नहीं बचा है।
- इस सरकार में अपराध के मामले में आंकडे बढ़े हैं।
सरकार बनी तो माफ होगा कर्ज
- सतीश चंद्र ने कहा कि सपा और बीजेपी दोनों ने किसानों का भला नहीं किया।
- 15 लाख करोड़ रूपए की बजट की छिनाछपटी में चाचा-भतीजे में झगड़ा होता रहा।
- उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो किसानों का 1 लाख रूपए के कर्जा माफ होगा।
नोटबंदी से परेशान हुए लोग
- सतीश चंद्र ने कहा, नोटबंदी से मोदी सरकार ने लोगों को सड़को पर खड़ कर दिया।
- इस नोट बंदी से पूरे देश में 1 करोड़ लोगों की नौकरियां चली गई।
- अपना ही पैसा निकालने के लिए लोगों को लाठियां खानी पड़ी।
- नोटबंदी के दौरान 150 लोगो की जान पैसे के लिए चली गई।
इलाहाबाद: बसपा उम्मीदवार गीता पासी के समर्थन में सोरांव विधानसभा के कुरगांव में बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पहुंचे रैली करनेे! pic.twitter.com/17w5juIM6j
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) February 7, 2017
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
##UPElections2017
#Akhilesh Yadav
#BJP
#BSP
#CM Akhilesh Yadav
#Congress
#lucknow
#Mayawati
#Mulayam Singh Yadav
#Narendra Modi
#pm modi
#Rahul Gandhi
#Samajwadi Party
#satish charndra
#satish charndra allahabad public meeting
#shivpal yadav
#UP elections 2017
#Uttar Pradesh
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश चुनाव
#उत्तर प्रदेश चुनाव 2017
#उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग
#उत्तर प्रदेश चुनावी दंगल
#उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
#कांग्रेस
#बहुजन समाज पार्टी
#मायावती
#समाजवादी पार्टी