बसपा विधायक अमरपाल शर्मा ने यूपी चुनावी दंगल के बीच कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अमरपाल शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

बसपा से निष्कासन के बाद कांग्रेस में अमरपाल

  • अमरपाल शर्मा बसपा से साहिबाबाद विधानसभा सीट पर विधायक हैं।
  • सोमवार को उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी के हित में काम न करने के आरोप के साथ निष्कासित कर दिया गया।
  • पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद भारती ने लेटर जारी करके विधायक अमरपाल शर्मा के पार्टी से निष्कासित किए जाने घोषणा की थी।
  • लेटर के जरिये उन पर कई आरोप भी लगे थें।
  • इसमें कहा गया कि अमरपाल पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों से तालमेल नहीं रखते।
  • उनका क्षेत्र में बराबर समय न देने से पार्टी व क्षेत्र के लोगों में भारी असंतोष व गुस्सा है।
  • इन पर आरोप लगा कि वह ज्यादातर समय अपने निजी कार्य से दिल्ली में ही व्यस्त रहते हैं।
  • इसके बाद उनको नामाकंन के एक दिन पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

बसपा से 2017 के लिए मिला था टिकट

  • बसपा सुप्रीमो ने हाल में जो यूपी चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी,
  • उसमें अमरपाल शर्मा सिंह को भी टिकट मिला था।
  • उन्होंने साहिबाबाद की वर्तमान सीट पर दोबारा प्रत्याशी घोषित किया गया था।
  • लेकिन अमरपाल की शिकायत मायावती के कानों तक पहुंची।
  • उसके बाद इनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए, पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें