उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में हिन्दु देवी-देवताओं के अपमान का एक मामला सामने आया है। मामला कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र का है। यहां बसपा के एक स्थानीय नेता ने बसपा प्रमुख मायावती देवी बताते हुए हिन्दु देवी देवताओं के लिए कई असम्मानजनक शब्द लिखें हैं। इस बात की जानकारी जब अधिवक्ता कुश अग्रिहोत्री को हुई तो उन्होंने कोतवाली पहुंच कर मामला दर्ज कराया।

  • कुश ने बताया कि शिवराजपुर ब्लाक से बसपा नेता इंद्र भारती ने बहुजन समाज पार्टी 2017 नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है।
  • इस बसपा नेता ने अपने कई परिचितों को एक व्हाट्सएप ग्रुप में एड किया हुआ है।
  • इसी व्हाट्सएप ग्रुप में यह बसपा नेता हिनदू देवी देवताओं का मजाक बनाते हुए अपशब्ध लिख रहा था।
  • ग्रुप में हिन्दू देवी देवाताओं के लिए ऐसे भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे पढकर उनके होश उड़ गयें।
  • बसपा नेता ने मायावती को देवी बताते हुए देवी-देवताओं को राक्षस के रूप में दिखाया है।
  • यहीं नहीं इस ग्रुप में सवर्ण समाज के लोगों पर भी आपत्तिजनक शब्द लिखें गये थें।

तस्वीरेंः सीएम अखिलेश ने किया कानपुर मेट्रो का शिलान्यास!

घर पर चार्ज के लिए लगाया मोबाइलः

  • मामला तब सामने आया जब ग्रुप में शामिल एक युवक ने कुश के घर मोबाइल चार्ज के लिए लगाया।
  • कुश ने बताया कि मोबाइल पर कॉल आया जिसे रिसीव करने के वो गयें, लेकिन तब तक फो कट गया।
  • उसी समय उसके व्हाट्सएप पर हिन्दू देवी-देवताओं के लिए असम्मानजनक मैसेज आया।
  • जिसके बाद कुश अग्निहोत्री मोबाइल लेकर पुलिस के पास पहुंच गयें।
  • उन्होंने इस ग्रुप के जरिये जनभावनाएं आहत करने की शिकायत की।
  • पुलिस ने वकील की तहरीर पर बसपा नेता समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  • इन लोगों पर साइबर एक्ट और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अब लखनऊ से कानपुर तक का सफर 45 मिनट में हो सकेगी पूरा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें