बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र करीब 3 साल के लम्बे इन्तजार के बाद मीडिया के सामने आये। पार्टी महासचिव सतीश मिश्र ने लम्बे वक़्त के बाद मीडिया के सामने आते ही अपने चिर प्रतिद्वंदी समाजवादी सरकार पर निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना:
- बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र आज करीब 3 साल के बाद मीडिया में नज़र आये और आते ही अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी सपा पर निशाना साधा।
- उन्होंने मीडिया में बहुजन समाज पार्टी के चुनाव की रणनीति पर रवैया बताया।
- उन्होंने प्रदेश की समाजवादी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, “समाजवादी सरकार मायावती के काम का क्रेडिट ले रही है”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, सपा सरकार के सभी विकास कार्य मायावती की पहल का नतीजा हैं।
- मेट्रो और एक्सप्रेस-वे परियोजना को उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बताया।
- उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध, हिंसक और रेप की घटनाएँ, पुलिस प्रशासन के रवैया पर समाजवादी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा की, “प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत ख़राब, लोग मायावती का शासन याद कर रहे हैं।
- पार्टी महासचिव ने 2017 के चुनावों के मद्देनज़र कहा कि, “ जनता समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच नहीं उलझेगी”।
- सूबे में इस बार बहुजन समाज पार्टी चुनावों में सफलता हासिल करेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार