लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध अब खुलकर सामने आ गया है। सपा केकद्दवर नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना लिया है जिससे अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। शिवपाल के इस कदम से सिर्फ सपा कार्यकर्ता ही नहीं विपक्षी दल भी असमंजस में हैं कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए। इस बीच शिवपाल के अलग सेक्युलर मोर्चा बनाने पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने बड़ा बयान दे दिया है।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता :

मुरादाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कुशवाहा ने कहा कि हमें लोकसभा चुनावों के पहले संगठन को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सेक्टर अध्यक्ष बसपा का सबसे बड़ा नेता होता है और उसका सभी पदाधिकारियों को सम्मान करना है। बसपा ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार में सभी वर्गों को सम्मान दिया और हर सभी वर्गों के लोगो को विधायक मंत्री और पार्टी में उच्च स्तर का पदाधिकारी बनाये। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने सबसे पहले सर्वजन हिताये, सर्वजन सुखाए की सरकार बनायी थी।

[penci_blockquote style=”style-2″ align=”none” author=””]कुशवाहा ने कहा कि हमें लोकसभा चुनावों के पहले संगठन को और मजबूत करना है[/penci_blockquote]

शिवपाल को लेकर बोले कुशवाहा :

मीडिया से बात करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा झूठ का सहारा लेकर जनता का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 15 लाख का झांसा देकर सरकार बनाई लेकिन किसी भी देशवासी के खाते में अब तक पैसे नहीं आये हैं। इसके अलावा शिवपाल के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने पर उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार का आपस का मामला है। वे लोग पहले भी लड़े थे लेकिन हम तो यही कहेंगे कि सब साथ मिलकर रहे। पता नही इनके बीच कौन झगड़ा करवा रहा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें