उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। बुधवार 1 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती मेरठ और अलीगढ़ के दौरे पर थीं। जहाँ बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

मेरठ में बसपा सुप्रीमो का संबोधन:

  • बहुजन समाज पार्टी ने यूपी चुनाव के तहत अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है।
  • जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती बुधवार को मेरठ पहुंची थी।
  • जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा ने अभी तक अपना मुख्यमंत्री घोषित नहीं किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा मुख्यमंत्री घोषित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

अकेले लड़ेंगे चुनाव:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने मेरठ रैली में कहा कि, उनकी पार्टी चुनाव में अकेले लड़ रही है।
  • उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, खुद को सेक्युलर कहने वाली कांग्रेस गठबंधन कर के चुनाव लड़ रही है।
  • जनता से अपील करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, जनता भाजपा, कांग्रेस और सपा को वोट न दे।
  • संबोधन में आगे बसपा सुप्रीमो ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें