बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के तहत अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार 2 फरवरी को बुलंदशहर और हाथरस के दौरे पर थीं। चुनाव प्रचार अभियान के तहत बसपा सुप्रीमो ने पहले बुलंदशहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

सेक्युलर कांग्रेस ने गठबंधन किया:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम में आगे कांग्रेस पार्टी पर हमला किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी चुनाव के तहत सेक्युलर कांग्रेस ने भी गठबंधन कर लिया है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, कांग्रेस को अपनी गलत नीतियों के कारण केंद्र की सत्ता से बाहर होना पड़ा था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन स्वार्थ का परिचायक है।

बसपा को पूर्ण बहुमत दें:

  • बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, बसपा को पूर्ण बहुमत देकर सरकार बनायें।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं।
  • साथ ही मायावती ने दावा किया कि,
  • “सपा सरकार ने बसपा की कई योजनाओं के नाम बदल कर उसे अपना बताया है”।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, सपा के कार्यकाल में अधिकारियों के तबादले थोक भाव में किये गये।
  • सपा प्रमुख पर हमला करते हुए कहा मायावती ने कहा कि, पुत्र मोह के लिए सपा प्रमुख ने अपने भाई का अपमान किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें