उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार 3 फरवरी को सूबे के एटा जिले के दौरे पर थी। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।

बसपा सुप्रीमो के संबोधन के मुख्य अंश:

  • बहुजन समाज पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।
  • व्यापारी, कर्मचारी, जनता सभी प्रदेश सरकार से परेशान हैं।
  • भाजपा प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं दे पायी है।
  • कांग्रेस गठबंधन कर के चुनाव लड़ रही है।
  • बहुजन समाज पार्टी बहुमत की सरकार बनाएगी।
  • सपा सरकार में गुंडों और अपराधियों का बोलबाला है।
  • समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक विरोधी है।
  • उत्तर प्रदेश में भयमुक्त शासन सिर्फ बहुजन समाज पार्टी ही दे सकती है।
  • प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है।
  • दादरी की घटना बहुत दुखद है।
  • सपा सरकार में कानून-व्यवस्था फेल रही है।
  • प्रदेश में हर जगह सपा के गुंडों का राज है।
  • प्रदेश में 500 से ज्यादा दंगे हुए हैं।
  • सपा ने बसपा की अनेक योजनाओं का नाम बदला है।
  • महा माया योजना का नाम बदलकर सपा ने समाजवादी पेंशन योजना किया।
  • भाजपा ने नोटबंदी से पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाया है।
  • नोटबंदी से गरीबों को समस्या हुई है।
  • पुत्रमोह में मुलायम सिंह ने शिवपाल को अपमानित किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें