उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार 3 फरवरी को सूबे के एटा जिले के दौरे पर थी। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।

बसपा सुप्रीमो मायावती का संबोधन:

  • मुलायम सिंह यादव ने जनता के सामने शिवपाल सिंह यादव को अपमानित किया है।
  • प्रदेश की सपा सरकार अल्पसंख्यक विरोधी है।
  • सपा सरकार का काम नही अपराध बोलता है।
  • सपा सरकर में थोक के भाव में किये जाते हैं ट्रांसफर।
  • अल्पसंख्यक समाज को अपना पूरा वोट सपा को या अन्य को न देकर केवल बसपा को देना है।
  • एटा में खूब गुंडई हुई है।
  • बसपा की अनेकों जनहित योजनाओं के नाम बदल दिये गए।
  • नोटबंदी से जनता परेशान हुई है।
  • विजय माल्या को भाजपा ने अभी तक बचाया है।
  • वकीलों, छात्रों और युवाओं के साथ अन्याय हुआ है।
  • करोड़ों रुपये सपा ने प्रचार में खर्च किये।
  • प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं।
  • 3 तलाक में भी दखल दी जा रही है।
  • उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की बड़ी बड़ी बातें करते हैं।
  • सपा-कांग्रेस गठबंधन फेल हो गया है।
  • मुजफ्फरनगर दंगों में सपा सरकार ने लापरवाही दिखाई।

ये भी पढ़ें: यूपी में भयमुक्त शासन सिर्फ बसपा ही दे सकती है- बसपा सुप्रीमो

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें