उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। बुधवार 1 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती मेरठ और अलीगढ़ के दौरे पर थीं। जहाँ बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

सपा पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर अपने हमले जारी रखे।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा ने महामाया मदद योजना का नाम भी बदलवाया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में सपा और भाजपा की मिली भगत चल रही है।

सरकार बनी तो भर्तियाँ निष्पक्ष:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, हमारी सरकार बनने के बाद भर्तियों को निष्पक्ष रूप से करवाएंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमारी सरकार बनने के बाद हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं रोजगार देंगे।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, सरकार बनने के बाद बसपा की सभी सरकारी योजनाओं को फिर से शुरू करेंगे।
  • मायावती ने ये भी कहा कि, हम किसानों का 1 लाख तक कर्ज माफ़ करें।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा सत्ता में आई तो जनता के लिए पीड़ादाई फैसले लिए जायेंगे।

ये भी पढ़ें: जनता भाजपा, कांग्रेस और सपा को वोट न दे- बसपा सुप्रीमो मायावती

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें