उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। बुधवार 1 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती मेरठ और अलीगढ़ के दौरे पर थीं। जहाँ बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

भाजपा पर हमला:

  • मेरठ में जनसभा के सम्बोधन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती अलीगढ़ पहुंची थीं।
  • जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत से ही बसपा सुप्रीमो भाजपा पर हमले में मुखर रहीं।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, भाजपा ने जनता का ध्यान बांटने के लिए देशभक्ति, कट्टरवादी, सर्जिकल स्ट्राइक के नाटक किये।

नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी के:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे नोटबंदी पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा ने जनता का ध्यान बांटने के लिए ही नोटबंदी की थी।
  • इसी में आगे मायावती ने कहा कि, अचानक 500 और 1000 के नोटों को बंद करने का फैसला बिना तैयारी के लिए गया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अल्पसंख्यक लोगों को अपना साथ बसपा को देना है।
  • साथ ही बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, भाजपा को हराने के लिए बसपा का वोट बेस मजबूत है।

ये भी पढ़ें: भाजपा सरकार में हर जगह अल्पसंख्यकों को परेशान किया जाता है- मायावती

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें