उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती प्रेस कांफ्रेंस कर रही थी। यह प्रेस कांफ्रेंस उनके माल एवेन्यू स्थित आवास पर हो रही थी।
सपा अराजकता और अपराध की सरकार:
- उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती अपने माल एवेन्यू स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही थी।
- सूबे के कैराना मुद्दे पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, “भाजपा ने चंद घंटों में कैराना मुद्दे को उछाला, मामला संवेदनशील था पर मीडिया की सूझबूझ से दंगे की स्थिति नहीं उत्पन्न हुई”।
- भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, “भाजपा ने सरकारी धन को बरबाद किया है”।
- सूबे में न्याय व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि, “सूबे की मौजूदा सपा सरकार अराजकता और अपराध की सरकार है, सपा सरकार में गुंडों का मनोबल बढ़ जाता है”।
- राज्य में सूखे की स्थिति पर बसपा प्रमुख ने कहा कि, “यूपी के 50 जिलों की हालत काफी ख़राब है”।
- उन्होंने ये भी कहा कि, “यूपी के लोगों की जमीनी स्तर पर मदद नहीं की है”।
- कल इलाहाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि, “सपा, कांग्रेस और भाजपा मिले हुए हैं”।
- उन्होंने सपा को लॉ एंड आर्डर पर घेरते हुए कहा कि, “सपा सरकार कैराना में भी फ़ैल हो गयी है”।
- सूबे से लोगों के पलायन पर उन्होंने कहा कि, “पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर हुआ है पलायन, बुन्देलखण्ड क्षेत्र में रोजी-रोटी की वजह से बड़े पैमाने पर पलायन हुआ है”।
- अंत में बसपा सुप्रीमो ने सूबे की जनता को हिदायत देते हुए सपा, भाजपा से सतर्क रहने को कहा।