उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार 26 जनवरी को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही हैं।

मुख़्तार परिवार के बसपा में शामिल होने की घोषणा:

  • प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने माफिया मुख़्तार अंसारी के परिवार के बसपा में शामिल होने की घोषणा की।
  • गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो ने अफजाल अंसारी, उनके बेटे और सिबगतुल्लाह अंसारी को बसपा में शामिल किया।

कानून-व्यवस्था के लिए किसी से समझौता नहीं:

  • बसपा सुप्रीमो ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश की जनता से अपील की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, जनता समझदारी से मतदान करे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बसपा ने बिना किसी भेदभाव के काम किया है।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे सूबे की कानून-व्यवस्था पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, गुंडों और अपराधियों पर बसपा प्रहार करती है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, कानून-व्यवस्था मामले में किसी से समझौता नहीं है।
  • बसपा सुप्रीमो ने भाजपा पर हमला करते हुए कह कि, भाजपा धर्म के आधार पर राजनीति करती है।
  • जिसके लिए उन्होंने टिकट वितरण में अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का उदाहरण भी दिया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने लोकसभा में जितने वादे किये थे, उसका एक चौथाई भी पूरा नहीं हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें