उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती रविवार 15 जनवरी को अपना 61वां जन्मदिवस मना रही हैं, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर बसपा ‘जन कल्याण दिवस’ मना रही है।

परिवर्तन यात्रा पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो की प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी केंद्र बिंदु रहे।
  • मायावती ने आगे भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, परिवर्तन यात्रा में भाजपा के नेताओं का विरोध हुआ है।
  • इसी में आगे मायावती ने कहा कि, जनता के साथ मजाक करने का काम भाजपा ने किया है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, यूपी की जनता भाजपा को चुनाव में करारी हार देगी।
  • इसके साथ ही मायावती ने कांफ्रेंस में बजट का भी जिक्र किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार बजट में कितने भी लोक-लुभावन वादे करे लेकिन जनता जवाब देगी।

यूपी की जनता वादा-खिलाफी का जवाब देगी:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, यूपी की जनता भाजपा को उसकी वाद-खिलाफी की सजा देगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी से अब तक कुल 100 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने 2014 का अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें