रविवार 19 मार्च को उत्तर प्रदेश को उसका 21वां मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के रूप में मिल चुका है, जिसके तहत आदित्यनाथ योगी समेत 49 मंत्रियों ने कैबिनेट की शपथ ली। इस शपथ समारोह में उत्तर प्रदेश के कई पूर्व मुख्यमंत्री मौजूद रहे थे। वहीँ पूर्व मुख्यमंत्रियों के क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती शामिल नहीं हुई थी। शपथ समारोह के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसमें एक बार फिर से बसपा सुप्रीमो ने भाजपा-आरएसएस-केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की।

यूपी के मुख्यमंत्री पर सवाल:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
  • जिसके संबोधन में मायावती ने भाजपा-आरएसएस-केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, यूपी का मुख्यमंत्री आरएसएस के प्रभाव से बनाया गया है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में आरएसएस के एजेंडे को पूरा करने के लिए आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया है।
  • इस दौरान मायावती ने ये भी कहा कि, आदित्यनाथ योगी को क्षत्रिय समाज से चुना गया है।

केशव मौर्य को बनाया जाना था मुख्यमंत्री:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्गों का वोट केशव मौर्य को मुख्यमंत्री उम्मीदवार दिखाकर लिया।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, हर रैली में केशव मौर्य को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया जाना था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें