उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती रविवार 15 जनवरी को अपना 61वां जन्मदिवस मना रही हैं, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर बसपा ‘जन कल्याण दिवस’ मना रही है।

अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, देश में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, देश में कट्टरतावाद एजेंडा और राष्ट्रवाद को जबरन थोपा जा रहा है।
  • भाजपा पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी विकास नहीं किया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा शासित राज्यों में भी हालत बदतर हैं।
  • उन्होंने कल्याण सिंह के शासन की याद दिलाते हुए कहा कि, प्रदेश भाजपा की बदतर कानून-व्यवस्था देख चुका है।

सपा में पैसों की लड़ाई चल रही है:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, सपा में आर्थिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा दो खेमों में बंट गयी है, जिसका लाभ बसपा को मिलेगा।
  • बसपा सुप्रीमो ने ये भी कहा कि, बसपा के सत्ता में आने पर सपा और भाजपा को झटका लगेगा।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, देश में पूंजीवादी और सांप्रदायिक ताकतें कमजोर होंगी।
  • मायावती ने आगे कहा कि, साजिशों से बसपा डरने वाली नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें