बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के तहत अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार 2 फरवरी को बुलंदशहर और हाथरस के दौरे पर थीं। चुनाव प्रचार अभियान के तहत बसपा सुप्रीमो ने पहले बुलंदशहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

राज्य सरकार ने पैसे बर्बाद किये:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने रैली के संबोधन में राज्य की सपा सरकार पर अपना हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार ने पैसे बर्बाद किये हैं।
  • यह बात बसपा सुप्रीमो ने सपा सरकार के विकास के दावों पर कही।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सपा अब दो खेमों में बंट चुकी है।

कानून-व्यवस्था पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने रैली में आगे सपा की कानून-व्यवस्था के बारे में बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा में कानून-व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा सरकार में गुंडों और अपराधियों का राज रहा है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, बसपा की सरकार आने पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुधारा जायेगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा में आंतरिक कलह के बीच एक-दूसरे को हराने की कोशिश की है।
  • साथ ही मायावती ने कहा कि, इस चुनाव में सपा सरकार को नुक्सान होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें