बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के तहत अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार 2 फरवरी को बुलंदशहर और हाथरस के दौरे पर थीं। चुनाव प्रचार अभियान के तहत बसपा सुप्रीमो ने पहले बुलंदशहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

बसपा सुप्रीमो का संबोधन:

  • विरोधियों द्वारा अपने पक्ष में कराये जा रहे सर्वे की पोल चुनाव के रिजल्ट में खुल जायेगी।
  • अगर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन गयी तो पहले से और भी ज्यादा पीड़ा दाई फैसले लिए जायेंगे।
  • बीजेपी आरक्षण को ख़त्म करने में जुटी है।
  • प्रदेश की जतना को बसपा की अकेली ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना बहुत जरुरी है।
  • सपा सरकार ने जिन जिलों के नाम बदल दिये हैं उन्हें फिर से बदला जायेगा।
  • प्रदेश के स्कूलों में सपा सरकार की तरह घटिया खाना नही दिया जायेगा।
  • जेल में बंद बेकसूर लोगों को छोड़ा जायेगा।
  • बसपा सरकार किसानों का 1 लाख तक का कर्ज माफ़ करेगी।
  • यहाँ के लोगों का पलायन नहीं होने दिया जाएगा।
  • लोगों को जरूरत के हिसाब से आर्थिक मदद देंगे।
  • रैली में जो जनसैलाब पहुंचा है, उसे देखकर प्रतीत हो रहा है कि, यूपी में बसपा की सरकार आने वाली है।
  • भाजपा के खिलाफ प्रदेश की जनता में आक्रोश है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें