उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती सोमवार को यूपी चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और आगरा के दौरे पर थीं। अपने दौरे के चलते बसपा सुप्रीमो मायावती पहले फर्रुखाबाद पहुंची थी। जहाँ उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

फर्रुखाबाद में बसपा सुप्रीमो मायावती के संबोधन के मुख्य अंश:

  • अपार भीड़ देखकर मैं खुश हुई।
  • बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
  • 54 साल कांग्रेस ने देश में राज किया।
  • बसपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने के साथ आप बाबा साहेब का भी सपना जरुर पूरा करेंगे।
  • अपने आपको सेक्युलर कहने वाली सपा अब कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है।
  • सपा नेता मुलायम सिंह ने पुत्र मोह में कदम कदम पर अपने भाई शिवपाल को अपमानित किया है।
  • अब आपको तय करना है कि दागी चेहरे वाली सपा-कांग्रेस और बीजेपी को वोट देंगे।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, बेदाग चेहरे वाली बसपा पार्टी को वोट दें।
  • सपा के साथ कांग्रेस का भी गठबंधन फेल होगा।
  • भाजपा अपनी रैलियों में भीड़ नहीं जुटा पा रही है।
  • सपा सरकार में जो भी थोड़े बहुत विकास के कार्य किये गये हैं उनकी शुरुआत बसपा सरकार में ही कर दी गई थी।
  • सपा सरकार कानून व्यवस्था में पूरी तरह फेल रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें