उत्तर प्रदेश की बसपा पार्टी की सुप्रीमों मायावती ने प्रदेश में कांग्रेस के गठबंधन पर चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगते हुए कहा कि, पार्टी प्रदेश में  2017 के विधानसभा चुनावों में अकेली लड़ेगी।

उत्तराखंड का मामला अलग:

  • बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों मायावती ने उत्तर प्रदेश के 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के गठबंधन पर चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
  • उन्होंने कहा है कि, बसपा पार्टी उत्तर प्रदेश में  2017 के विधानसभा चुनावों में अकेली लड़ेगी।
  • उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में हम अपने बलबूते चुनाव लड़ेंगे।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, पार्टी न किसी को समर्थन देगी और न ही किसी से समर्थन लेगी।
  • उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस की सरकार बचाने के लिए मायवती ने कांग्रेस को फ्लोर टेस्ट में समर्थन दिया था।
  • जिसके बाद से ये अटकलें लगायी जा रही थी की, मायावती उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस के गठबंधन का हिस्सा बन सकती हैं।
  • लेकिन बसपा सुप्रीमो ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, उत्तराखंड का मामला अलग है, उन्होंने ये भी कहा कि, समर्थन देना और गठबंधन में चुनाव लड़ना ये दोनों अलग बातें हैं। इसीलिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनावों में किसी को समर्थन न देने की बात कही।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, गठबंधन से होता है नुक्सान।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें