उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती शनिवार को बरेली और फिरोजाबाद क्षेत्र के दौरे पर थीं। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले बरेली में जनसभा का संबोधन किया था। बरेली के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती सूबे के फिरोजाबाद जिले पहुंची थी। जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।

फिरोजाबाद में बसपा सुप्रीमो मायावती के संबोधन के मुख्य अंश:

  • बरेली में जनसभा के संबोधन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती सूबे के फिरोजाबाद में चुनावी जनसभा के कार्यक्रम में पहुंची थी।
  • जहाँ जनसभा के संबोधन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कई मुद्दों को लेकर अपने विरोधियों पर हमला किया।
  • बसपा सुप्रीमो के संबोधन के मुख्य अंश, मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किये।
  • हार के डर से भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया।
  • 15 लाख देने का भाजपा ने अपना वादा पूरा नहीं किया।
  • भाजपा की सरकार बनी तो साम्प्रदायिकता बढ़ेगी।
  • बसपा सरकार वादों में नहीं काम में विश्वास रखती है।

यूपी सरकार की योजनायें बसपा की:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, यूपी सरकार की योजनायें बसपा की देन हैं।
  • समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराध के ग्राफ में इजाफा हुआ है।
  • लखनऊ मेट्रो, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे भी बसपा की देन।
  • बसपा सरकार की कई योजनाओं के नाम बदले गए।
  • कांग्रेस गलत नीति के चलते केंद्र की सत्ता से बाहर हुई।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें