बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने बुधवार को मेरठ और अलीगढ़ में जनसभाओं को संबोधित किया था। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को भी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

बसपा सुप्रीमो बुलंदशहर और हाथरस में करेंगी जनसभाएं:

  • यूपी चुनाव के तहत बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत बुधवार से कर दी है।
  • इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को बुलंदशहर और हाथरस में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
  • मायावती बुलंदशहर के देहात कोतवाली के माटगड़ी और हाथरस शहर के बंगला इंटर कॉलेज में जनसभाएं करेंगी।
  • बसपा सुप्रीमो पहले चरण के चुनावी क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रही हैं।

प्रचार अभियान की शुरुआत:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को मेरठ और अलीगढ़ से पार्टी प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।
  • जिसके तहत उन्होंने पहले मेरठ और फिर अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित किया था।
  • अपने चुनावी जनसभाओं के दौरान बसपा सुप्रीमो के निशाने पर उनके विरोधी प्रमुखता से रहे थे।
  • हमेशा की तरह बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर हमला बोला था।
  • इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी गठबंधन के तहत निशाना बाँधा था।
  • वहीँ समाजवादी पार्टी के कमजोर पक्ष कानून-व्यवस्था को लेकर भी बसपा सुप्रीमो ने हमला बोला था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें