उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती अपने राजधानी लखनऊ स्थित आवास में आज प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी।

बागियों को देंगी जवाब:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती आज लखनऊ स्थित आवास में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी।
  • जिसमें वो पार्टी छोड़कर गए बागियों के आरोपों का जवाब देंगी।

बसपा सुप्रीमो ने की प्रेसवार्ता:

  • उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की।
  • साथ ही पार्टी की वर्तमान स्थिति और कई अन्य मुद्दों पर बात की।
  • जिस दौरान उन्होंने पार्टी छोड़कर गए बागियों के लिए कहा कि, किसी के आने या जाने से बहुजन समाज पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
  • सूबे की समाजवादी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत ख़राब है, सपा सरकार अपराध नियंत्रण पर पूरी तरह से फेल हो गयी है।
  • साथ ही बसपा सुप्रीमो ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, कानून व्यवस्था पर अमित शाह का बयान गैरजिम्मेदाराना है।
  • राम मंदिर पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, भाजपा राम मंदिर की राजनीति कर रही है।
  • इसके अलावा भाजपा की पोल खुल गयी है, भाजपा को यूपी में सफलता नहीं मिलने वाली है।
  • साथ ही उन्होंने भाजपा के नेताओं के बयानों को बचकाना भी कहा।
  • उन्होंने कहा कि, बहुजन समाज पार्टी केंद्र से कई बार सूबे में राष्ट्रपति शासन की मांग की मांग कर चुकी है।
  • लेकिन केंद्र सरकार सपा सरकार पर कोई एक्शन नहीं ले रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें