उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी कांशीराम की पुण्यतिथि पर रविवार को राजधानी लखनऊ में अपना अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहीं हैं।

प्रत्येक विधानसभा से 5 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल:

  • बसपा सुप्रीमो की रविवार को होने वाली रैली में बसपा अपना अभी तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी।
  • रैली में भीड़ जुटाने के लिए बसपा ने प्रत्येक विधानसभा से करीब 5 हजार कार्यकर्ता बुलाये हैं।
  • जिसके लिए बसपा ने 19 ट्रेनों और करीब 210 बसें बुक करायीं थीं।
  • वहीँ राजधानी में पार्टी द्वारा रैली की जानकारी के लिए जगह-जगह होर्डिंग्स लगायी गयी हैं।

ट्रेनों से पहुंचे कार्यकर्ता रैली स्थल के लिए रवाना:

  • बसपा के शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं को ट्रेनों की बुकिंग कर बुलाया है।
  • कार्यकर्ता ट्रेनों से राजधानी लखनऊ पहुँचने लगे हैं, जहाँ से उन्हें रैली स्थल पहुँचाया जा रहा है।

दलित और पिछड़े वोट को साधने की कोशिश:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती रैली के माध्यम से प्रदेश के आगामी चुनाव के तहत सूबे की जनता में दलित और पिछड़े वोटर्स को साधेंगी।
  • गौरतलब है कि, बुंदेलखंड से 2 ट्रेनों के माध्यम से करीब 40 हजार कार्यकर्ता राजधानी लाये गए हैं।
  • कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सतीश चन्द्र मिश्र और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें