बसपा प्रमुख मायावती ने सपा के ‘घोषणा पत्र’ को जनता की आखों में धूल झोकने वाला बताया है। मायावती ने सपा के घोषणा पत्र पर सरकार को आड़ें हाथ लेते हुए कहा कि वह लोक-लुभावन योजनाओं को पांच साल में पूरा क्यों नहीं कर पाएं। बसपा सुप्रीमो ने सपा के अब तक के शासन काल की जमकर आलोचना की।

सपा ने पांच साल तक नहीं किया विकास

  • मायावती ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश को जंगलराज का प्रतीक अपराध और दंगा प्रदेश बनाकर रख दिया है।
  • इसी के कारण आज उत्तरप्रदेश के 22 करोड़ लोग सुरक्षित महसूश नहीं करते है।
  • सरकार अपने घोषणा पत्र में जिन दावों को आगमी चुनाव के लिए लेकर आ रही है,
  • उसे पांच साल में क्यों पूरा नहीं किया।
  • उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के दौरान जो काम विकास के लिए शुरू किए,
  • सपा सरकार ने उसकी उपेक्षा की।
  • सपा ने चुनाव करीब आते ही आधूरी योजनाओं के लोकार्पण और उद्घघाटन कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की।
  • सपा की इन योजनाओं के लिए समुचित बजट न होने से ज्यादातर अधूरी है,
  • जिसका जनता इस्तेमाल नहीं कर पा रही।
  • सपा सरकार में अधूरी योजनाओं में भ्रष्टाचार की बहुत बड़ी आशंका जताई जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि सपा की प्रदेश और बीजेपी की केद्र सरकारों की गलत नीतियों का गलत परिणाम हुआ है,
  • जिसने प्रदेश और भी ज्यादा पिछड़ा प्रदेश बना दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें