उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती रविवार 15 जनवरी को अपना 61वां जन्मदिवस मना रही हैं, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर बसपा ‘जन कल्याण दिवस’ मना रही है।

सीमा पर पहले से ज्यादा जवान मर रहे हैं:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, भाजपा की सरकार में सीमा पर पहले से अधिक जवान शहीद हो रहे हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, किसानों के आत्महत्या करने के मामले भी बढ़ गए हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, किसानों ने पिछले ढाई सालों में बड़ी संख्या में आत्महत्या की है।

कांग्रेस पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कांग्रेस पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की बात को जनता गंभीरता से नहीं ले रही है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ़ किये हैं।
  • मायावती ने आगे कहा कि, भाजपा सांप्रदायिक और जातिवादी पार्टी है।
  • उन्होंने ये भी दावा किया कि, बाबा साहब को लेकर भाजपा ने अक्सर गुमराह करने का काम किया है।
  • साथ ही बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, बाबा साहब के नाम के स्मारक बनवाने से भाजपा को लाभ नहीं होने वाला है।
  • बसपा सुप्रीमो ने पीएम मोदी से 10 महीने का बैंक रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की भी मांग की।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, बाबा साहब के अनुयायी भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे।
  • इस दौरान मायावती ने रोहित वेमुला और ऊना काण्ड का भी जिक्र किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें