उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती रविवार 15 जनवरी को अपना 61वां जन्मदिवस मना रही हैं, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर बसपा ‘जन कल्याण दिवस’ मना रही है।

केंद्र प्राइवेट सेक्टर को दे रही है अधिक प्रोजेक्ट्स:

  • मायावती ने आगे कहा कि,केंद्र ने आरक्षण को देखते हुए प्राइवेट सेक्टर को अधिक प्रोजेक्ट्स देने शुरू कर दिए हैं।
  • उन्होंने कहा कि, आरक्षण का लाभ उचित लोगों को नहीं मिल पाया है और भाजपा इसके खिलाफ काम कर रही है।
  • इसी में आगे उन्होंने कहा कि, बसपा पर जातिवादी होने का आरोप लगाया जाता है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, विरोधी अन्य जातियों को इस प्रकार बसपा से जुड़ने से गुमराह कर रहे हैं।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, भाजपा ने सत्ता के नशे में परम्पराओं और मान्यताओं को कुचलने का काम किया है।

बुरे काम का बुरा नतीजा होता है:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, बुरे काम का बुरा ही नतीजा होता है, अंजाम भुगतने को तैयार रहना होगा।
  • इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह की संज्ञा दे दी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
  • इस दौरान मायावती ने कहा कि, भाजपा के लोग चुनाव पर नोटबंदी का असर न पड़ने की बात कहते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें