बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश ने शनिवार 21 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के प्रचार अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए, साथ ही प्रेस कांफ्रेंस में बसपा सुप्रीमो ने अपने विरोधी दलों पर भी हमला बोला।

[ultimate_gallery id=”48290″]

बसपा सुप्रीमो के संबोधन के मुख्य अंश:

  • यूपी में अराजकता व्याप्त है।
  • यूपी में समाजवादी पार्टी के 5 साल और केंद्र के ढाई साल से लोग पूरी तरह परेशान हैं।
  • केंद्र की नीतियों से जनता परेशान है।
  • दागी चेहरा जनता को पसंद नहीं आ रहा है।
  • यूपी में कानून-व्यवस्था चौपट रही है।
  • सपा अपराध नियंत्रण के मामले में पूरी तरह से फेल रही है।
  • बुलंदशहर का शर्मनाक रेप काण्ड सपा के राज में हुआ।
  • कांग्रेस अब सपा के दागी चेहरे के साथ गठबंधन कर रही है।
  • सपा ने शिवपाल को बलि चढ़ाया है।
  • 2012 से अब तक यूपी में 600 से ज्यादा दंगे हुए हैं।
  • सपा बसपा को रोकने के लिए गठबंधन कर रही है।
  • यूपी की जनता आँखें खोल के देख ले।
  • कांग्रेस को छोटी-छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर के लड़ना चाहिए।
  • जीतने पर शिवपाल खेमे और अखिलेश खेमे के लोगों को सबक सिखायेंगे।
  • बसपा सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीतियों पर काम करती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें