उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। बुधवार 1 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती मेरठ और अलीगढ़ के दौरे पर थीं। जहाँ बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

भाजपा पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी जनसभा में आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा ने दलितों और पिछड़ों को परेशान किया है।
  • इससे पहले सपा पर हमला करते हुए मायावती ने कहा था कि, सपा की सरकार में जंगलराज व्याप्त है।

केंद्र सरकार ने लोगों को परेशान करने का काम किया:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने संबोधन में भाजपा पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने लोगों को परेशान करने का काम किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र जनता को बताये कि, क्या उन्होंने अपने वादे पूरे किये?
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, बसपा को अपना बहुमूल्य वोट देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायें।

सपा प्रमुख पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे सपा प्रमुख पर अपना हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मुलायम सिंह ने अपने पुत्र मोह में अपने भाई को अपमानित किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा सरकार प्रदेश में अपराध को रोकने में असफल रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें