उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती रविवार 15 जनवरी को अपना 61वां जन्मदिवस मना रही हैं, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर बसपा ‘जन कल्याण दिवस’ मना रही है।

बसपा बहुमत से सरकार बना रही है:

  • बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा और नोटबंदी पर जमकर हमला किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश की जनता को भरोसा है कि, बसपा ही बहुमत से सरकार बनाएगी।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे इसी में जोड़ा कि, पूर्व के अनुभवों को ध्यान में रखकर कहती हूँ कि, बसपा ही सरकार बनाएगी।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, जब-जब बसपा पर ऐसे आरोप लगते हैं तो हम मजबूती से उभरकर आये हैं।

भाजपा की करतूतों से नुक्सान नहीं:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, उन्हें भाजपा की हरकतों से कोई नुक्सान नहीं है।
  • उन्होंने इसी में आगे कहा कि, बसपा को इसका लाभ मिल रहा है,
  • साथ ही उन्होंने इसके लिए भाजपा को धन्यवाद् भी दिया।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, भाजपा को बसपा के लोगों और उनके धन को जानने का बड़ा ही शौक है।
  • मायावती ने ये भी कहा कि, दलितों के खिलाफ भाजपा की हीन जातिवादी मानसिकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें