राजधानी के हजरतगंज इलाके के (Buddha statues) परिवर्तन चौक स्थित बुद्ध की तीन प्रतिमाओं में फिर अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। यहां जिस छत के नीचे प्रतिमाएं स्थापित हैं, उसमें भी तोड़फोड़ की गई। अराजकतत्वों ने प्रतिमाओं की अंगुलियां तोड़ डाली। बता दें कि अल्पसंख्यक धार्मिक स्थल में पांच बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित हैं। वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

वीडियो: राप्ती नदी में बाढ़ के कहर से बह गया शौचालय

क्या है पूरा मामला?

  • हजरतगंज इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही के मुताबिक, बीती शनिवार की शाम किसी ने बुद्ध प्रतिमा की उंगलियां तोड़ दी।
  • अभी यह नहीं पता चल सका है कि प्रतिमाओं को किसने खंडित किया।
  • उन्होंने मौके पर जाकर पड़ताल की परंतु अराजकतत्व के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी।

वीडियो: यूपी के इस प्राचीन मंदिर को छूकर घट जाता है बाढ़ का कहर, जानें क्या है मान्यता

  • पुलिस को शक है कि किसी नशेड़ी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।
  • घटना से आक्रोशित बौद्ध उपासक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश ने अनशन का एलान किया।
  • समिति के सदस्य प्रतिमा स्थल के सामने अनशन के साथ धरने पर बैठ गए।
  • समिति के महामंत्री नेकराम गौतम ने प्रदेश सरकार से बुद्ध प्रतिमाओं की सुरक्षा की मांग की।
  • इस संबंध में उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर भी दी है।
  • पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

यमुना नदी में डूबी चार लड़कियों में तीन के शव बरामद

इससे पहले भी तोड़ी गई मूर्ति

  • बुद्ध प्रतिमा को तोड़ने का ये कोई पहला मामला नहीं है।
  • इससे पहले परिवर्तन चौक स्थित बुद्ध प्रतिमा की अंगुलियां 25 जून को तोड़कर प्रतिमा खंडित कर दी गई थी।
  • इसके बाद प्रशासन ने अंगुलियां जोड़ दी, लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया।
  • पहले सिर्फ एक प्रतिमा की अंगुलियां तोड़ी गईं थीं।

आधा घंटा सड़क पर तड़पते रहे घायल, डिप्टी सीएम ने पहुंचवाया अस्पताल

  • इस बार तीन प्रतिमाओं की अंगुलियां तोड़ी गईं हैं।
  • बौद्ध समिति के सदस्यों ने पहले भी घटना की निंदा करते हुए हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस आरोपितों का पता नहीं लगा सकी।
  • पुलिस की लापरवाही के चलते दो महीने बाद फिर बुद्ध प्रतिमा खंडित कर दी गईं।
  • बता दें कि बौद्ध समिति ने प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री के साथ डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त समेत संबंधित (Buddha statues) विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।

बीमारी से ग्रसित व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें