उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीते सोमवार 11 जुलाई से 17वीं विधानसभा का मानसून सत्र(budget discussion live) आयोजित किया था, जिसके तहत गुरुवार 13 जुलाई को मानसून सत्र का तीसरा दिन है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में विधानसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। इस दौरान सदन में अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप-मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सभी सदस्य मौजूद हैं।
पंचायती राज मंत्री ने पेश किया पंचायत राज विधेयक:
- सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा में पंचायती राज संशोधन विधेयक पेश किया गया।
- यह विधेयक योगी सरकार के पंचायत राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पेश किया।
शुरू हुई बजट पर चर्चा:
- यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बजट पर चर्चा शुरू हो चुकी है।
- इस दौरान करीब योगी सरकार के 9 मंत्री अपना वक्तव्य करेंगे।
- इसके साथ ही सदन में पंचायती राज विधेयक 2017 संशोधन भी पेश किया जायेगा।
बजट पर होनी है चर्चा(budget discussion live):
- गौरतलब है कि, योगी सरकार ने मानसून सत्र के पहले दिन ही अपनी सरकार का पहला बजट पेश किया था।
- जिसके बाद सत्र के तीसरे दिन सदन में बजट पर चर्चा होनी है।
- बजट को लेकर विपक्ष पहले ही सरकार पर हमला कर चुका है।
ये भी पढ़ें: पंचायती राज विधेयक संशोधन के लिए सदन में होगा पेश!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#17वीं विधानसभा
#17वीं विधानसभा का मानसून सत्र
#budget discussion live from UP assembly on day 3
#Chief Minister
#chief minister yogi adityanath
#chief minister yogi adityanath answer opposition over UP budget
#Yogi Adityanath
#अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित
#उत्तर प्रदेश
#दोनों उप-मुख्यमंत्री
#नेता प्रतिपक्ष
#बजट 2017-18
#मानसून सत्र
#मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
#योगी सरकार
#विधानसभा
#संसदीय कार्य मंत्री
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार