उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के जाजमऊ क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिर गयी थी, जिसमें करीब एक दर्जन मजदूरों की इमारत के मलबे में दबने से मौत हो गयी थी। इसके साथ ही करीब 100 से अधिक मजदूर मलबे में दबे हुए थे।

मरने वालों की संख्या में 5 का इजाफा:

  • उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के जाजमऊ में बुधवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गयी थी।
  • जिसमें करीब 100 लोगों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही थी।
  • इसके साथ ही बुधवार को करीब एक दर्जन मजदूरों की जान चली गयी थी।
  • हादसा इतना बड़ा था कि, मदद के लिए सेना को भी बुलाना पड़ा था।
  • वहीँ राहत और बचाव कार्य गुरुवार को भी जारी है।
  • गुरुवार को बिल्डिंग के मलबे से 5 और मृत मजदूरों को निकाला गया है।
  • NDRF का दल राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है।

इमारत के मालिक पर FIR दर्ज:

  • कानपुर में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत ढह गयी थी।
  • जिसके बाद इमारत के मालिक पर FIR दर्ज कर दी गयी है।
  • FIR समाजवादी पार्टी नेता मेहताब आलम और कांट्रेक्टर पर दर्ज कर ली गयी है।

30 लोग भी मलबे में दबे:

  • घटनास्थल पर मौजूद NDRF के आलोक सिंह ने मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, अभी करीब 30 के आसपास लोग मलबे में फंसे हैं।
  • उन्होंने आगे बताया कि, बिल्डिंग के आकर के चलते राहत और बचाव कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें