सदन के साथ ही विदेशों में चर्चा का विषय बने बुलंदशहर गैंगरेप मामले में पीड़ीता ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पीड़िता की बातों में पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर साफ तौर से गुस्सा देखा जा सकता है। पीड़िता ने भरे गले से कहा कि वह अपने गुनहगारों को खुद सजा देना चाहती है। इस दौरान पीड़ित की आंखों में झलकता दर्द साफ दिखाई दिया।

आत्महत्या कर लेगा परिवारः

  • पीड़ित महिला ने कहा कि अगर अगले 24 घण्टे में आरोपी गिरफ्तार नहीं किये जाते हैं, तो परिवार आत्महत्या कर लेंगा।
  • पीड़िता ने कहा कि वह अपने पति और बेटी के साथ खुदकुशी कर सकती है।
  • पीड़िता ने अपने दर्द और पुलिस के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।

चौकी इंचार्ज ने रिश्वत लेकर हाइवे गैंगरेप के दरिंदे ‘रईस’ का नाम नही आने दिया!

खुद सजा देना चाहती है पीड़िताः

  • पीड़ित महिला ने कहा कि वह अपने दोषियों को खुद सजा देना चाहती है।
  • महिला ने कहा कि वह अपने गुनहगारों को पहले खुद सजा देगी, उसके बाद पुलिस और कानून सजा दे सकता है।
  • महिला का कहना था कि वह उन दरिंदो को अपने हाथों से मारना चाहती है।
  • पीड़ित ने कहा कि उन दरिंदो की आंखें फोड़ने के बाद  ही उसे तसल्ली मिलेगी।

आजम खान के विवादित बोल, बुलंदशहर गैंगरेप मामले में दिया शर्मनाक बयान!

पुलिस कर सकती थी गिरफ्तारः

  • पीड़िता के मन में प्रदेश की पुलिस के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है।
  • पीड़ित महिला ने कहा कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही थी।
  • महिला ने कहा कि पुलिस चाहती तो अब तक सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके होते।
  • पीड़िता ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस सिर्फ तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है।
  • इससे पहले बुलंदशहर गैंगरेप मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आयी।
  • घटनास्थल पर करीब 36 घंटे बाद भी पीड़ितों का सामन बरामद होना साफतौर पर लापरवाही दर्शाता है।
  • भारी दबाव के बावजूद पुलिस अबतक इस मामले में पूरी कारवाई नहीं कर पायी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें