Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बुंदेलखंड: भीषण सूखे ने ली एक और किसान की जान, नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला!

बुंदेलखंड में भीषण सूखे और बर्बाद फसल से तंग आकर लगातार किसान आत्महत्या कर रहें हैं। शुक्रवार को झाँसी में सूखे से फसल बर्बाद होने और बैंक व साहूकारों से लिए कर्ज से परेशान होकर किसान पोदल पाल (65) ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की लापरवाही की वजह से किसान की लाश लगभग 5 घंटे तक पेड़ से झूलती रही।

बुंदेलखंड में पड़े भीषण सूखे के कारण किसानों को उनकी फसल की लागत भी वसूल नहीं हो पा रही है। जिस कारण किसान मजबूरन आत्महत्या पर उतर आये हैं। इससे पहले भी 3 अप्रैल को जौनपुर के किसान महाबीर ने फांसी लगा ली थी। इसके अलावा बर्बाद फसल को देखकर बांदा के दो किसानों की हार्ट अटैक के कारण मौत हो चुकी है।

Related posts

उपचुनाव: मंदिर में पूजा करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट

Sudhir Kumar
7 years ago

सपा संघर्ष और कुर्बानी का दल है- सपा प्रमुख

Divyang Dixit
8 years ago

डीएम एसएसपी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Desk
2 years ago
Exit mobile version