उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। शिवपाल सिंह यावद अपने बुंदेलखंड दौरे में आज महोबा पहुंचे। यहां उन्होंने लहचूरी बांध परियोजना का लोकार्पण किया। इस दौरान शिवपाल ने बसपा और भाजपा पर तीखे प्रहार कियें।

बाँध परियोजना का किया लोकार्पण:

  • समाजवादी सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को बुंदेलखंड के दौरे पर हैं।
  • शिवपाल सिंह यादव ने महोबा में चौधरी चरण सिंह लहचूरा बाँध परियोजना का लोकार्पण किया।
  • इस परियोजना की पुनरीक्षित लागत 328.3038 करोड़ रुपये है।
  • इसके साथ ही मंत्री शिवपाल यादव ने जिले में भौरट बांध परियोजना का शिलान्यास भी किया।
  • इस दौरान शिवपाल ने कहा कि बुंदेलखंड सूखे के लिए नहीं बल्कि अपनी हरियाली से जाना जायेगा।
  • उन्होंने कहा कि जिले में 13 नई परियाजनाओं के लागू होने से किसानों को राहत मिलेगी।
  • उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग गाय और गंगा दोनों की रक्षा करते हैं।
  • सपा सरकार आई तो बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं होगी।

मोदी मायावती निशाने परः

  • इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा और बसपा पर जमकर हमला बोला।
  • पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी बोलना जानते हैं, काम करना नहीं।
  • उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र ने प्रदेश सरकार का 2800 करोड़ रूपया नहीं दिया।
  • शिवपाल ने कहा कि मोदी का सबके खाते में 15 लाख रूपये देने का वादा झूठा निकला।
  • वहीं, मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि बीएपी सरकार में पत्थरों पर पैसा बर्बाद किया गया।
  • उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पत्थर का काम कमीशन पर होता था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें